पिथौरागढ़ : तरूण पाल बने जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र
डीडीहाट में राज्य निर्माण सेनानी संगठन की बैठक संपन्न
पिथौरागढ़ के डीडीहाट में राज्य निर्माण सेनानी संगठन उत्तराखंड की बैठक संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन संगठन के जनपद अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत लिट्टे ने किया।
बैठक में सभी आंदोलनकारियों ने पूर्व की मांग दोहराते हुए कहा कि जिन आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं हुआ है, उनका शीघ्र चिन्हीकरण कर राज्य आंदोलनकारी घोषित किया जाए। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की जनता का राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और चिन्हीकरण की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।
बैठक में सर्वसम्मति से डीडीहाट में वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन का जिला अध्यक्ष तरुण पाल को चुना गया। इस दौरान तरुण पाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। बैठक में वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि संगठन को मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर सुनील शाह, दीवान शाही, शेर सिंह शाही, अर्जुन कन्याल, दिनेश जोशी, जगदीश जोशी, हरीश कुंवर, जगत सिंह ठकुराठी, आन सिंह धामी, नवीन सिंह कफलिया, महिपाल कफलिया, ललित धामी, जगत मुनोला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इधर दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी संगठन द्वारा चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान आज 446वें दिन भी जारी रहा। वंचित व चिन्हित आंदोलनकारियों ने धरती मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इसके अलावा दिनेश गुरु रानी ने अपने स्वर्गीय पिता तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में स्मृति पौधा भी लगाया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







