PithoragarhReligiousUttarakhand News

पिथौरागढ़ : आगामी 02 मई को खुलेंगे पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर के कपाट

जिलाधिकारी ने आदि कैलास और ओम पर्वत पहुंच लिया यात्रा की तैयारियों जायजा

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला में आदि कैलास व ओम पर्वत यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने को लेकर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आदि कैलास और नावीढांग पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुंजी और कुटी के ग्रामीणों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त की।

 

ad

जिलाधिकारी ने बताया कि पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर में कपाट 02 मई को खुलेंगे, आगामी 30 अप्रैल से इनर लाइन परमिट जारी होंगे जिसके लिए आवेदन आज (सोमवार) से वेबसाइट पर शुरू हो जाएंगे। दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मियों की टीम के साथ गुंजी गांव पहुंचे, जहां गुंजी के ग्रामीणों के साथ यात्रा को लेकर बैठक व विस्तृत चर्चा की।

 

इस दौरान यात्रा के सफल संचालन के लिए उन्होंने ग्रामीणों को श्रद्धालुओं, यात्रियों और पर्यटकों का सहयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी गोस्वामी ने यात्रा मार्ग पर बर्फबारी से क्षतिग्रस्त शेडों को यात्रा दल के पहुंचने से पूर्व ठीक कराने के विभाग को निर्देश दिए। इस दौरान पेयजल और जिला पंचायत के अधिकारियों को आपस में समन्वय बना कर प्रत्येक पड़ाव व आवश्यक स्थानों पर पेयजल और शौचालय की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 

साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं का साप्ताहिक निरीक्षण करें। गुंजी गावं के बाद जिलाधिकारी ने कुटी गांव पहुंचकर एक बैठक कर ग्रामीणों से यात्रा में पूर्ण सहयोग की अपील की। घोड़ो के रेट नियमित करने तथा रेट यात्रियों की जेब पर भारी नही पड़े इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों के घोड़ृों के अलावा टैक्सी व्यवस्था करने को कहा ताकि उनकी आजीविका में सुधार हो सके।

 

इस दौरान डीएम ने एआरटीओ को टैक्सी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने ओर टैक्सी किराया निर्धारित करने के निर्देश दिए। बीआरओ को एक ओर खोदी गई सड़कों को आगामी 05 मई तक हर हाल में भर कर ठीक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी अधिक संख्या में यात्रियों के पहुंचने की संभावना है प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सजग है। सुरक्षा बलों, बीआरओ और अन्य विभागों को समन्वय बना कर यात्रा सम्पन्न कराने को कहा।

 

भ्रमण के दूसरे रोज जिलाधिकारी ने नावीढांग पहुंचकर ओम पर्वत के दर्शन किए। जहां उन्होंने केएमवीएन के हट्स व आवास गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुंजी से नावीढांग की सड़क की अच्छी स्थिति के लिए बीआरओ का आभार जताया। पर्यटन विभाग को मार्ग में जगह-जगह पौराणिक महत्व के पोस्टर लगाने व बीआरओ को साइन बोर्ड लगाने को कहा ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। इस दौरान उन्होंने काली नदी के उदगम स्थल कालापानी में भी तैयारियों का जायजा लिया।

 

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से साथ कार्य करने तथा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईटीबीपी, भारतीय सेना और बीआरओ के सहयोग से ही यात्रा को सफल करना है। वापसी में छियालेख में बीआरओ के अधिकारियों से यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी पानी, शौचालय, पार्किंग की व्यवस्था और इनर लाइन परमिट लेकर आए यत्रियों की एंट्री प्रोसिजर के बारे में भी जानकारी ली और ग्राम बूंदी में स्थानीय जनता से भी भेंटकर समस्याएं जानी।

 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धारचूला मंजीत सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य, जिला पंचायत अभियन्ता निर्मल उप्रेती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते