CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : युवक द्वारा जानकारी साझा करने पर खाते से हजारों रूपए गायब

पुलिस व एसओजी ने ईनामी आरोपी को पश्चिम बंगाल से धर दबोचा

गूगल पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने और उसे साझा करने पर एक व्यक्ति के खाते से हजारों रूपए गायब हो गए। व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस व एसओजी की टीम में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से दबोच लिया।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 06 फरवरी 2023 के एक मामले में हाट गाव, धारचुला निवासी पदम सिंह ने साइबर सैल पिथौरागढ़ में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने गूगल पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए एक साइट पर विजिट किया, जहां उन्हें एक व्यक्ति का नंबर मिला। उस व्यक्ति से जानकारी लेने के दौरान ठगों ने उनकी निजी जानकारी हासिल कर ली और उनके बैंक खाते से 83,709 रुपये निकाल लिए।

 

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और जांच के दौरान आरोपी मजिदुल अली, निवासी सुकुरकट्टी थाना क्षेत्र का नाम प्रकाश में आया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420/120 बी और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, हालांकि आरोपी के बार-बार अदालत के सम्मन पर पेश नहीं होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया था।

 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश पर सीओ धारचुला संजय पाण्डे के मार्गदर्शन में एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह और प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस तकनीक की मदद से आरोपी को पश्चिम बंगाल के सुकुरकट्टी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए आम जनता से अपील करते हुए किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध वेबसाइट या लिंक पर न जाएं। ऐसे मामलों में त्वरित पुलिस कार्रवाई के लिए संपर्क करने को कहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल विरेन्द्र यादव (एसओजी), हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह (सर्विलांस) व कांस्टेबल संतोष शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते