पिथौरागढ़ : राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आज के मुकाबले
विभिन्न भार वर्गो के 27 मुकाबले

38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ के हरि सिंह थापा स्पोट्र्स कालेज में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तहत आज रविवार को विभिन्न भार वर्गो के 27 मुकाबले खेले जाएंगे। अपरान्ह दो बजे से होने वाले मुकाबलों में 14 पुरुष और 13 महिला वर्ग के मुकाबले होने हैं।
51 किग्रा भार वर्ग में उत्त्तराखंड के दीपक कुमार व अरुणांचल प्रदेश के हेलीतांड तारा, मंडेंगबाम जडूमनि एसएससीबी व अंकित चौहान उत्त्तर प्रदेश, 57 किग्रा भार वर्ग में आशीष कुमार हिमांचल प्रदेश – अंकित, चंडीगढ़, .मनीष राठौर उत्त्तर प्रदेश- ललरु आतेपफला, मिजोरम, 63.5 किग्रा भार वर्ग- रतनदीप शर्मा उत्त्तर प्रदेश- शिव थापा असम, थामस लेलिन्सन मैतेई मणिपुर- संतोष एचके कर्नाटक, 71 किग्रा भार वर्ग– एमडी, राहिल महाराष्ट्र- ब्राडन ओएनम मणिपुर, साहिल चौहान हरियाणा- सचित कुमार साव झारखंड,
80 किग्रा भार वर्ग – पुष्पेंद्र सिंह राजस्थान- आकाश दास झारखंड, कुमार गौनी तेलंगाना- घनश्याम सिंह बिहार, 92 किग्रा भार वर्ग- विशाल एसएससीबी- नवीन कुमार हरियाणा, कपिल पोखरिया उत्त्तराखंड- जगदीश्वरन कर्नाटक, 92 किग्रा से अधिक भार वर्ग– नवजोत सिंह चंडीगढ़- हेमंत कुमार रत्नम आंध्रप्रदेश, रोशन कुमार झा झारखंड- अब्दुल्ला जावीद जाबरी तेलंगाना।
महिला वर्ग के 50 किग्रा भार वर्ग में पूर्वी कर्माकर बंगाल – एकता सरोज पंजाब, निवेदिता कार्की उत्तराखंड बनाम सोनिया तामांग मेघालय, 54 किग्रा भार वर्ग– एकोन मिली असम बनाम मोनिका मेहता उत्तराखंड, बनिशा मार्की मेघालय – श्वेता दिल्ली, 57 किग्रा भार वर्ग– आरोती डोले असम व पूर्णिमा सेठी ओडि़शा विनाक्षी ढोटा हिमांचल प्रदेश – तन्नू हरियाणा, 60 किग्रा भार वर्ग – टीसी लल्रेमरु ति मिजोरम- निबेदिता स्वाइन ओडि़शा, मनीषा हरियाणा – अर्पणा चिलुवेरु तेलंगाना,
66 किग्रा भार वर्ग – अलेना थाउनाओजम देवी मणिपुर – दीपिका हिमांचल प्रदेश, अंकुशित बोरो असम – कोमलप्रीत कौर पंजाब, 75 किग्रा भार वर्ग– अलीशा एम सन्नी केरल- गितिमोनी गोगई असम, जिज्ञासा राजपूत मध्यप्रदेश- एकता हिमांचल प्रदेश और पंजाब की कोमल व दिल्ली की रिया के मध्य मुकाबला खेला जायेगा। मुकाबले देखने को लोगों की खासी संख्या में भीड़ जुट रही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।