पिथौरागढ़: अव्वल स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को किया सम्मानित
बिण और मूनाकोट ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

पिथौरागढ़ जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकास खंड बिण और मूनाकोट में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं जोश और उत्साह के साथ आयोजित की जा रही हैं। केएनयू राइंका खेल मैदान में आयोजित बिण ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले संपन्न हुए।

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रिया धामी प्रथम, सोनिया रावत द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में प्रतिभा कन्याल ने पहला स्थान, हिमांशी भट्ट ने दूसरा और इशिता दुग्ताल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 19 वर्ष बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अनिकेत सिंह ने प्रथम, शिवम बेरी ने द्वितीय और संतोष ने तृतीय स्थान पाया। वहीं 100 मीटर दौड़ में हिमांशु भट्ट ने पहला, चंद्रशेखर कुमार ने दूसरा और सावन भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रिंस ज्याला विजेता रहे, जबकि निखिल कुमार और दीपक क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अजय कुमार, गोविंद धामी और धीरज नेगी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रधानाचार्य गोविंद सिंह और ब्लॉक समन्वयक भुवन उप्रेती ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। चयनित प्रतिभागी आगामी 16-17 अक्टूबर को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बिण ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इधर विकास खंड मूनाकोट की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन झौलखेत में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया ने किया। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया और बालिका इंटर कॉलेज मूनाकोट की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और गोला फेंक जैसे खेल आयोजित किए गए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जेष्ठ उप प्रमुख जीवन सिंह वल्दिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश खडायत, जिला पंचायत सदस्य हेमंत सौन, ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह खडायत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी सोनी महरा एवं प्रधानाचार्या कनक गैड़ा के संयोजन में किया गया।
आयोजन में खेल समन्वयक अर्जुन कुमार, राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय, ब्लॉक मंत्री प्रेम प्रकाश खर्कवाल, व्यायाम शिक्षक जीवन खोलिया, मनोज सौन, कल्पना बोहरा, कमला कन्याल, जोध सिंह कुंवर, जितेंद्र कुमार, मनीष जोशी और अशोक ठकुराठी सहित कई शिक्षकों का सहयोग रहा।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







