PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मानसिक स्वास्थ्य पर हुई सार्थक चर्चा

आवश्यक जानकारियां की प्रदान

पिथौरागढ़ के स्व. डॉ. आर.एस. टोलिया महाविद्यालय, मुनस्यारी में “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विचार–गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

ad

यह कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी तथा “नमन” एक्शन प्रोग्राम (एम्स ऋषिकेश एवं निम्हांस) के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों ने छात्र–छात्राओं तथा प्राध्यापकों के साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत चर्चा की।

 

सीनियर रेसिडेंट डॉ. आकांक्षा एवं क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. स्वास्ति पांडेय ने बताया कि वर्ष 2025 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम सेवाओं तक पहुँच : आपदाओं एवं आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य है।

 

उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य जितना आवश्यक है, उतना ही महत्वपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य भी है। यदि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ होता है तो वह सही निर्णय नहीं ले पाता, तनावग्रस्त रहता है और जीवन में संतुलन खो देता है।

 

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रशांत जोशी ने सभी विशेषज्ञों का परिचय कराया और छात्र–छात्राओं को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए उपयोगी सुझाव दिए।डॉ. राहुल पांडेय ने समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. नलिनी पांगती, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा, मनशिखा, मनीषा, तथा महाविद्यालय से डॉ. दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ. अमित कुमार टम्टा, डॉ. निधि, डॉ. मनीषा पांडेय, डॉ. चेतन जोशी, डॉ. अशोक कुमार मौर्य, डॉ. हेमचन्द्र द्विवेदी, गणेश फर्सवान आदि उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते