पिथौरागढ़: यातायात प्लान अपडेट, अपरान्ह् दो से सायं छह बजे तक
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत यातायात प्लान

जनपद पिथौरागढ़ में आयोजित उत्तराखंड पुलिस आरक्षी शारीरिक दक्षता भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों की दौड़ होने वाले मार्ग में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। जिसके तहत सिनेमाहॉल- नैनी सैनी रोड पर दोपहर दो से सायं छह बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों की दौड़ कराए जाने के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत सिनेमाहॉल -नैनी सैनी रोड कल यानि 26. 02. 2025 के अपरान्ह् 02.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। उक्त रूट पर आवाजाही करने वाले वाहन जाजरदेवल पेट्रोल पंप से ओढ़माथा-खांकर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं। यह प्लान भर्ती समाप्ति तक प्रत्येक दिवस प्रभावी रहेगा।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।