थाने में काटा हंगामा, पारिवारिक विवाद के चलते जान देने की धमकी
युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद के चलते आपस में कहा सुनी के दौरान दबाव बनाने की नीयत से जान देने की धमकी व हंगामा काटने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बागेश्वर पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस रमेश सिंह व उनके दामाद अनूप सिंह बिष्ट निवासी ग्राम गलई पोस्ट कंधार बैजनाथ के मध्य पारिवारिक विवाद के चलते आपस में कहा सुनी हो रही थी इस दौरान अनूप सिंह बिष्ट उपरोक्त अपने परिजनों व ससुराल पक्ष सहित थाने पर आए थे। इस दौरान उसके द्वारा अपने ससुराल पक्ष पर दबाव बनाने की नीयत से आत्महत्या करने एवं उन्हें फसाने की धमकी देते हुए मौके पर लड़ाई-झगड़ा किया किया गया।
जिस पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाई करते हुए हंगामा कर रहे उक्त युवक को धारा 170/126/135 बीएनएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया व युवक को रमेश सिंह की तहरीर के आधार पर अनूप सिंह के विरुद्ध थान बैजनाथ में धारा 351(3)/ 352/ 248 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।