PithoragarhSocialUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

पिथौरागढ़ जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव एवं नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निवेदिता कार्की, डाक्टर सरोज वर्मा, शिखा थापा, पुष्पा धानिक, मंजू बिष्ट सहित कई महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और शाल से सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति द्वारा सोल्जर बोर्ड में कर्नल करम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कल्पना देवलाल द्वारा वीरांगनाओं और उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया, सचिव ललित धानिक, संरक्षक चंचल भंडारी सहित कई लोग मौजूद थे।

 

पहली मंजिल संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज, बास्ते में सोशल अवेयरनेस प्रोग्राम और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। शिक्षिका एवं सोशल साइंटिस्ट निकिता बिष्ट ने कार्यक्रम का संचालन किया, जिसमें छात्रों को महिला सशक्तिकरण, समानता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी गई। आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त प्रतिभागियें को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक दीपा देउपा, मनोज नेगी, डॉक्टर गीता मलिक, भूपाल चुफाल, गिरजा शंकर पंत, महेंद्र नेगी, जितेंद्र सिंह, हिमांशु सामंत सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपिका चुफाल द्वारा किया गया। अतिथियों ने जिले की महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित बसंती देवी, जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा, गीता पंत, मीना बिष्ट, बबीता पुनेठा सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नेड़ा स्थित भारती सदन में सामजिक चिंतक डाक्टर तारा सिंह की मौजूदगी में एक गोष्ठी का आयोजन किय गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने- अपने विचार रखे, इस अवसर पर उषा शर्मा, वंदना खड़ायत, देवकी कोरंगा, लक्ष्मी ततराड़ी सहित कई महिलाएं मौजूद थी। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने अकेले अपने बच्चों को अच्छे मुकाम तक पहुंचाने वाली 40 वर्षीय महिला तुलसी देवी को सम्मानित किया। सोसाइटी के संस्थापक अजय ओली ने कहा कि तुलसी देवी का जीवन समाज के जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरणास्पद है।

 

इस अवसर पर संस्था की सचिव प्रेमा सुतेड़ी, गिरीश ओली समेत कई लोग मौजूद थे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिवालया महिला डाकघर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बटरफ्लाई स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया। इस अवसर पर नेहरू युवा स्वयंसेवक करन चंद्र तिवारी, अमन भट्ट, तमन्ना कोठारी, दीक्षा मिश्रा, सुमन, सिमरन और कई लोग मौजूद थे।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  गंगोलीहाट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय गंगोलीहाट में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर मंत्री गौरव बोरा, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, तथा मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता गौरव पंत उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया, प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गीतांजलि एवं दीपिका कार्की, द्वितीय पुरस्कार सलोनी एवं संगीता व तृतीय पुरस्कार रितिका एवं अंजलि ने प्राप्त किया। जिले के कई स्थानों में महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते