पिथौरागढ़ : अनियत्रित होकर गिरा वाहन खाई में
पुलिस का सराहनीय मानवीय कार्य, घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

बीती रात एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर गोरी नदी किनारे पहुंच गया, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि में डायल112 के माध्यम से थाना जौलजीबी को जौलजीबीदृमुनस्यारी मोटर मार्ग पर बलमरा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसएचओ जौलजीबी संजीव कुमार मय फोर्स एवं रैस्क्यू उपकरणों के साथ त्वरित मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक अल्टो वाहन मुख्य सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरते हुए गोरी नदी के पास पहुंच गई।
वाहन के पास दो व्यक्ति दिनेश चन्द्र, निवासी बगड़ीहाट व अजितपाल, निवासी जोग्यूड़ा, अस्कोट घायल अवस्था में मिले। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







