CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अनावश्यक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश

माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखते हुए अनावश्यक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाय। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने आज पुलिस लाइन में आयोजित गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाईन अपराध गोष्ठी और मासिक सम्मेलन के दौरान मातहतों को दिए हैं।

 

ad

इस दौरान माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों उप निरीक्षक भुवन चन्द्र मासीवाल, उप निरीक्षक कमलेश जोशी, उप निरीक्षक ललित डंगवाल, अपर उप निरीक्षक दिनेश शर्मा, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह व देश दीपक सिंह, मुख्य आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, कानि. गोविन्द सिंह नेगी, कानि. गोविन्द भट्ट, कानि. गौरव बिष्ट,कानि. अर्जुन आर्या, कानि. हरीश लटवाल, कानि. चालक सुनील कुमार, महिला कानि. पूजा पाण्डेय, लीला पवार, व तनुजा कुमारी, महिला होम गार्ड सपना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनसे आगे भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने की बात कही।

 

क्राइम बैठक के दौरान एसपी ने व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उचित कार्रवाई भरोसा दिलाया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था पर सख्ती, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने, थाना और शाखा प्रभारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करने और रिपोर्ट कार्यालय को भेजने, थानावार लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्य के आधार पर उनके निस्तारण, मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ‘ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और तस्करों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने तथा अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाने,

 

अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगे क्षेत्रों में एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से लगातार गश्त करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने तथा बिना सत्यापन किरायेदार, मजदूर पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक, ठेकेदार के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने, वर्षाकाल के दृष्टिगत सभी को किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु 24 घण्टे तैयारी की स्थिति में रहने के निर्देश दिये

 

ताकि जनपद में चल रही आदि कैलाश, कैलाश मानसरोवर, ओम पर्वत यात्रा के दौरान पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही कहीं से भी आपदा की सूचना मिलने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य हेतु रैस्क्यू उपकरणों सहित पहुंचकर लोगों की मदद करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश जारी किए गए। गोष्ठी में सीओ केएस रावत, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला’ सहित जनपद के सभी थाना और शाखा प्रभारी उपस्थित थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते