पिथौरागढ़ : मौसम अलर्ट : विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित
पिथौरागढ़ और चंपावत के विद्यालयों में रहेगा अवकाश

जिले के सभी आठ विकास खंडों में लगातार हो रही भारी वर्षा और खराब मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर आज 29 अगस्त 2025 को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। उपजिलाधिकारियों ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा नर्सरी से 12वीं तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा।

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने पूर्व में निर्देश दिए थे कि किसी भी विकास खंड में भारी वर्षा या खराब मौसम की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित उपजिलाधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी आपसी समन्वय से विवेकाधीन निर्णय लेकर विद्यालयों में अवकाश घोषित कर सकते हैं।
इधर चंपावत जनपद में भी मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट तथा बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 29 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों मे अवकाश घोषित किया गया है, जिसके आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







