PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़: महाविद्यालय प्रकरण पर महिला आयोग सख्त, डीएम को दिए जांच व कार्रवाई के निर्देश

बेरीनाग महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, वीडियो वायरल

पिथौरागढ़ के बेरीनाग महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के गंभीर और शर्मनाक आरोपों ने पूरे जनपद को झकझोर दिया है। पीड़ित छात्रा की लिखित शिकायत के बाद मामला सामने आते ही आरोपी प्राध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

 

ad

घटना पर स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इसे अत्यंत गंभीर मामला बताया। उन्होंने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से फोन पर वार्ता कर मामले की जांच, आरोपी पर त्वरित, प्रभावी और कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कण्डवाल ने कहा कि छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है और इससे महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न होने की आशंका है। कण्डवाल ने कहा कि शिक्षण संस्थान सुरक्षित वातावरण और विश्वास के केंद्र होते हैं, ऐसे में इस प्रकार की हरकतें संस्थान की छवि को धूमिल करने के साथ ही छात्राओं के मनोबल पर भी गंभीर प्रभाव डालती हैं।

 

महाविद्यालय प्रशासन ने पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा, सहयोग और मानसिक संबल प्रदान करने का आश्वासन दिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आयोग इस प्रकरण पर लगातार निगरानी रखेगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते