पिथौरागढ़ः युवा कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कथित टिप्पणी पर जताई नाराजगी
आंदोलन की दी चेतावनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा युवाओं को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मीडिया को एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा युवाओं और छात्रों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
ऋषेंद्र महर ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी भाजपा नेताओं द्वारा पहाड़ के लोगों और आंदोलनरत छात्रों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती रही हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि महेंद्र भट्ट सार्वजनिक रूप से युवाओं और छात्रों से माफी नहीं मांगते और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो युवा कांग्रेस युवाओं के मान-सम्मान के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







