नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
परिजनों ने दी तहरीर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
बीते तीन फरवरी को थाना गोपेश्वर में परिजनों द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ सुमित कठैत नामक युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया है।
तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में धारा 65, 96,137,115, 351 बीएनएस 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत सुमित कठैत के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने के निर्देश पुलिस टीम को दिए गए।
विवेचना के दौरान पीडिता के बयानों के आधार पर सुमित कठैत, जनपद रुद्रप्रयाग के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर बीते दिवस आरोपी को जनपद रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक पंकज कुमार, कांस्टेबल विवेक रावत व कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।