PithoragarhPoliceUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विद्यालयों के आस-पास बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू की बिक्री न करने के निर्देश

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

 

ad

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक ललित डंगवाल चौकी प्रभारी चण्डाक व टीम द्वारा केमू स्टेशन, टैक्सी स्टैण्ड व स्थानीय बाजार क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

साथ ही नशा मुक्ति को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के स्कूलों, राइंका नाचनी, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल नाचनी, जूनियर हाईस्कूल नाचनी के परिसरों के 100 गज के दायरे में पट्टी बनाकर लोगों को समझाया कि इस परिधि के अन्दर कोई भी बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा आदि नशीले पदार्थों की बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। पुलिस ने बताया कि जनपदभर में जागरूकता कार्यक्रम लगाता जारी रहेगा।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते