पिथौरागढ़ : जवानों व ग्रामीणों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प
गुंजी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित

उच्च हिमालयी वाइब्रेंट विलेज गुंजी में आयुष विभाग द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत शुक्रवार को हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 7वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा भी सहयोग दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. चंद्रकला भैसोड़ा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि देव के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान गुंजी विमला गुंज्याल (सेवानिवृत्त आईजी) उत्तराखंड पुलिस उपस्थित रहीं, वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में 7वीं वाहिनी आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट गोविंद सिंह ह्यांकी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीआईजी बीएसएफ केएस गुंज्याल, ग्राम प्रधान नपलच्यू सविता नपालच्याल एवं गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक सेना के जवानों, ग्रामीणों एवं अतिथियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने योग के प्रति जागरूकता व्यक्त करते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ऑडिट विभाग के संजय ओझा, एसएसबी सब इंस्पेक्टर गोपाल सिंह व आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डा. नीरज कोहली, योग दिवस नोडल अधिकारी डा. भगवती जोशी, ब्लॉक प्रभारी डॉ. राकेश खाती, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हेमलता पायर, प्रभारी चिकित्सक गुंजी डॉ. सुखदेव सिंह एवं योग अनुदेशक रवि पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







