सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए बुजुर्ग को लूटकर हुए फरार
नैनीताल एसएसपी निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, नशीले इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

एक बुजुर्ग को सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए युवकों ने लूट की घटना की अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस भगवान सिंह नगदली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जब वे मटर गली अपने प्रतिष्ठान से अपने घर मुखानी को जाने समय कैंप रोड के पास से गुजर रहे थे तो सुनसान जगह का फायदा उठाकर दो युवक आए और

उन्होंने जबरदस्ती करते हुए उनसे मोबाइल फोन और 5,000 रुपए लूट लिए और भाग गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में लूट की धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गई। एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी द्वारा मामले शीघ्र खुलासे को लेकर दिए गए निर्देशों के क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के निकट पर्यवेक्षण में
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा टीम गठित कर घटना में दो लड़कों को ट्रेस किया गया। जिनसे बुजुर्ग से लूटा गया मोबाइल और 2,100 रुपयों की नगदी भी बरामद हुई, पकड़े जाने के उपरांत उक्त लड़कों से जब नाम पता पूछा तो विधि विवादित किशोर निवासी हल्द्वानी होने का पता चला, जिन्हें विधि के अनुसार कार्यवाही कर जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने आम जनता से यह भी अपील की है कि अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है ताकि नाबालिग बच्चे अनायास किसी बड़े अपराध की जद में आकर आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने से बच सके। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी अमरचंद शर्मा, प्रभारी चौकी हीरा नगर, उप निरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल इसरार नवी, कांस्टेबल अनिल गिरी, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी व कांस्टेबल ललित नाथ शामिल थे।
इधर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस टीम द्वारा पुलिस टीम द्वारा गायत्री शक्ति पीठ के सामने रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी राजा शानू, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को अवैध नशीले 70 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ धारा 08/22/29 एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल मनीष कुमार, गुरमेज सिंह, अरुण, सन्तोष बिष्ट व भूपेंद्र जेष्ठा शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







