ActionDehradunUttarakhand News

आज तड़के कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग

पुलिस व फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

अज्ञात कारणों के चलते एक गोदाम में लगी आग पर पुलिस व फायर टीम के त्वरित कार्रवाई करते हुए समय से काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया और बड़ा नुकसान होने से बच गया।

 

ad

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के चकराता रोड के पास माउन्ट क्राफ्ट के गोदाम में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस व फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो माउंट क्राफ्ट के गोदाम में रखे कपड़े, कपड़ों का थान व लकड़ी के रैक आदि में लगी भीषण आग फैल रही थी।

 

फैलती आग देखते हुए फायर यूनिट के 02 वाहनों द्वारा दोनों तरफ से कड़ी मशक्कत से शीघ्र की आग पर काबू पा लिया, जिससे आग दूसरी मंजिल के कपड़ों के गोदाम व नीचे की तीन दुकानों तक नहीं पहुंच पाई और बड़ा नुकसान होने से बच गया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है कारणों की जांच की जा रही है। आग पर काबू पाने वाली फायर टीम में संदीप यादव, सुनील रावत, राकेश कुमार, सुदेश गिरि, दिवाकर, योगेश, प्रदीप सागर , शिव लाल, संतोषी, शालिनी, विदुषी और कुंती शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते