पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आरोपी के हड़बड़ाने पर गहराया शक
एक किलो से अधिक अफीम के साथ एक गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

उधमसिंह नगर पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गदरपुर पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा मादक पदार्थों की चेकिंग कर रही थी, इस दौरान गदरपुर के नवाबगंज रोड पर एक व्यक्ति राजकुमार को अचानक रोका गया।
पुलिस को देखते ही राजकुमार हड़बड़ा गया, जिसने पुलिस का शक गहरा गया। जिसपर पुलिस ने राजकुमार के कंधे पर लटके बैग की तलाशी ली। बैग के अंदर कुल 1.004 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर में आरोपी राजकुमार के खिलाफ धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना आपराधिक कृत्य स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजकुमार, निवासी बिलसा, जनपद बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसकी उम्र 22 वर्ष है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये से भी अधिक आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







