पिथौरागढ़ : लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने पर 05 गिरफ्तार
चेकिंग अभियान के तहत कुल 121 लोगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत रात्रि जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 121 व्यक्तियों के विरुद्ध एमवी एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। अभियान के तहत पुलिस को 112 कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला शिकायतकर्ता के घर में पथराव कर रही है एवं गाली-गलौच कर रही है।
थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल कृष्ण प्रसाद, महिला कांस्टेबल तनुजा कुमारी एवं कांस्टेबल गोविन्द रौतेला की टीम ग्राम उर्ग मौके पर पहुँची। जहां पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था और एक महिला द्वारा पथराव किया गया। पुलिस द्वारा जब रोकने का प्रयास किया गया तो महिला व उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस से भी अभद्रता शुरू कर दी।
समझाने के बावजूद न मानने पर सपना धानिक एवं साहिल कठायत को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के निर्देशन में हेड कांस्टेबल देवराम सिरकोटी द्वारा महेश कुमार,गंगोलीहाट को लड़ाई.झगड़ा कर शांति भंग करने के आरोप में धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के निर्देशन में अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह द्वारा अमित कुमार को लोक शांति भंग करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। सौरभ पंचपाल द्वारा डीडीहाट क्षेत्र में सरेआम उत्पात मचाए जाने पर थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कई बार समझाने के बाद भी उसके न मानने पर उसे धारा 126/135/170 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







