पिथौरागढ़ : विक्रम अध्यक्ष और कमलेश को मिली सचिव की जिम्मेदारी
9 वां द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

पिथौरागढ़ के जिला महिला चिकित्सालय सभागार में आयोजित उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की जनपद शाखा पिथौरागढ़ का 9वां द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संपन्न हुआ। कार्यकारिणी के सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

अधिवेशिन में बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ डा. संतोष सिंह नबियाल, विशिष्ट अतिथि पीएमएस डा. भागीरथी गर्ब्याल मौजूद रहे। अधिवेशन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का सम्मान, सम्बोधन एवं संगठन के लेखों, कार्यकारिणी गतिविधियों के उपरान्त कार्यकारिणी भंग की गई।
द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह लुंठी, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष सौरव चंद व डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष खीम सिंह अधिकारी के पर्यवेक्षण में नई कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारिणी के सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
जिसमें जनपद अध्यक्ष पद पर विक्रम रौतेला, उपाध्यक्ष सुंदर सिंह मर्तोलिया, सचिव कमेलश जोशी, संगठन मंत्री योगेंद्र बोरा, कोषाध्यक्ष देवराज सिंह कन्याल, संप्रेक्षक कविंद्र सिंह वल्दिया, प्रचार मंत्री पारस कापड़ी व अभिषेक कुमार, संरक्षक प्रेम सिंह मेहता, महिला उपाध्यक्ष चंद्रा पंत को चुना गया।
साथ ही कार्यकारिणी में बतौर सदस्य हरीश चंद्र मखौलिया, दिनेश चंद व विपिन पंत को शामिल किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मियों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने की बात कही। इस अवसर पर एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष रजनी रावत, महेंद्र सिंह बिष्ट, गिरधर सिंह बिष्ट, ललित शाह, चंदन पंवार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







