पिथौरागढ़ : नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने पर कार्रवाई, गिरफ्तारी
नियमों का उल्लंघन करने वाले 76 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, यातायात व मिशन मर्यादा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई जनपदभर में जारी है।

क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं केएस रावत के पर्यवेक्षण में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 43 व्यक्तियों के विरुद्ध एमवी एक्ट व सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग व गंदगी करने वाले 33 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की।
इधर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी चण्डाक प्रभारी ललित डंगवाल व पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक संजय सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







