CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अवैध शराब के साथ दबोचे गए आरोपी तस्कर

शांति भंग में दो गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद भर में पुलिस का सघन चैकिंग अभियान जारी है। जिसके तहत अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी व शांति भंग करने वालों के खिलाफ प्रभावी नियंत्रण की जा रही है।

 

ad

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल राजेन्द्र बोरा, कांस्टेबल गौरव बिष्ट द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जौलजीबी पम्प हाउस के पास से फकीर सिंह को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक ढाबे में शराब की अवैध बिक्री करते हुए केशर सिंह धामी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

इधर कस्बा जाजरदेवल में एक व्यक्ति दिलीप सिंह बोरा निवासी बैतड़ी नेपाल हाल पण्डा द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर आने जाने वाले लोगों को परेशान करने की सूचना पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होने लगा, जिसपर व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

 

चौकी प्रभारी वड्डा उप निरीक्षक आशीष रावत द्वारा वाहन चैकिग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सागर सिंह थरकोटी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले कुल 124 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते