ElectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : हाईकोट के फैसले के बाद बदला समीकरण, अब होगा चुनाव

नामांकन निरस्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

पिथौरागढ़ जनपद के जिला पंचायत क्षेत्र- 11, भड़गांव, डीडहाट सीट पर हाइकोर्ट द्वारा दिये गये फैसले के बाद अब तस्वीर बदल गई है। उच्च न्यायालय द्वारा भड़गांव सीट के लिए दावेदार का नामांकन निरस्त किये जाने के निर्वाचन महकमे के आदेश पर रोक लगा दी है।

 

ad

बता दें कि इस सीट से दो दावेदारों के नामांकन निरस्त होने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव तय हो गया था, भड़गांव सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नरेंद्र सिंह, कांग्रेस के चंचल बोरा और भाजपा के ही मंडल अध्यक्ष संदीप बोरा ने नामांकन किया था।

 

नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद नरेंद्र सिंह और चंचल सिंह का नामांकन प्रपत्र में आवश्यक सूचनायें नहीं दिये जाने के आधार पर नामांकन निरस्त कर दिया गया था, जिसके खिलाफ नरेंद्र सिंह ने एक रिट याचिका दायर की थी, जिसे स्वीकार नहीं किया गया। इसके उपरांत नरेंद्र सिंह ने डिवीजन बैंच में स्पेशल अपील की।

 

अपील पर सुनवाई करते हुए बीते दिवस उच्च न्यायालय ने नामांकन निरस्त करने के आदेश पर रोक लगाते हुए प्रार्थी के पक्ष में निर्णय दिया, जिससे अब नरेंद्र के चुनाव लड़ने का मार्ग साफ हो गया है। नरेंद्र सिंह ने बीते दिवस जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपकर उन्हें चुनाव लड़ने के अर्ह घोषित करते हुए चुनाव चिंह आवंटित करने की मांग की है। डीडीहाट की भड़गांव सीट पर आगामी 24 जुलाई को मतदान होना है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते