पिथौरागढ़ : अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई
03 गिरफ्तार 99 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई

सीमांत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने, नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले तत्वों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है।

बीते दिवस चले अभियान के तहत सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उप निरीक्षक मीनाक्षी देव व टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक पंकज मेहता को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत संजीव बाल्मीकि द्वारा शराब पीकर हल्ला गुल्ला, गाली गलौच कर उत्पात मचाने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा व टीम द्वारा व्यक्ति को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया।
कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत विण में रोहित देवलाल द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौच कर मारपीट पर उतारू होकर सरे आम उत्पात मचाने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार व टीम ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, परन्तु वह और अधिक उग्र हो गया।
स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति रोहित को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 99 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







