PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : शिकायतों के निस्तारण के बाद करें शिकायतकर्ता से संवाद, सुनिश्चित करें समाधान की पुष्टि : डीएम

सीएम हैल्प लाइन पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीएम ने दिए निर्देश

पिथौरागढ़ के जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने मुख्यमंत्री हैल्पलाइन पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को 36 से अधिक दिनों से अनसुलझी शिकायतों की सूची तैयार कर शिकायतों के संबंध में कॉल डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

ad

सीएम हैल्पलाइन पोर्टल की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत और वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में सभी विभागों को शिकायतों का निस्तारण प्रथम चरण में ही किया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण करने के बाद अधिकारी शिकायतकर्ता को फोन कर शिकायत निस्तारण की पुष्टि भी करें और उसकी संतुष्टि के बाद ही शिकायत को निस्तारित समझा जाय।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी विभाग एक सूची तैयार करें, जिसमें शिकायतकर्ताओं से की गई कॉल का विवरण दर्ज हो और शिकायत को लेकर शिकायतकर्ता का उत्त्तर भी उसमें शामिल किया जाए। बैठक के दौरान खाद्य विभाग को उच्य हिमालयी क्षेत्रों में खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित कराने, जल संबंधित विभागों को पेयजल संबंधी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसएस नबियाल सहित संबन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते