CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अपने पड़ोसी से मारपीट कर मचाया उत्पाद

सघन चेकिंग अभियान, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई

अपने पड़ोसी के साथ मारपीट कर उत्पाद मचाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

ad

कोतवाली डीडीहाट पुलिस को खेतार कन्याल गांव में बलवन्त सिंह द्वारा अपने पड़ोसी गणेश सिंह के साथ गाली गलौच व मारपीट कर उत्पात मचाने की सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष हरीश सिंह कोरंगा टीम के साथ मौके पर पहुँचे और बलवन्त सिंह को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। जिसे आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

इधर जिलेभर में चले सघन चेकिंग अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 70 व्यक्तियों के विरुद्ध एमवी एक्ट व सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग व गंदगी करने वाले 28 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

 

इसके अतिरिक्त थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत उत्पात मचाने तथा पुलिस अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक आकिल सिद्दकी व टीम द्वारा संतोष सिंह खाती निवासी मल्लागर्खा को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था भंग करने के पर थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गोविन्द सिंह निवासी अम्बेडकर वार्ड को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इधर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते