पिथौरागढ़ : सूचना का अधिकार सप्ताह पर कला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता
अव्वल स्थान प्राप्त प्रतिभागी सम्मानित

स्व. डॉ. आर.एस. टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में बीते 05 से 12 अक्टूबर तक “सूचना का अधिकार सप्ताह” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं जनसामान्य में जागरूकता और समझ विकसित करने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में 10 एवं 11 अक्टूबर को एक दिवसीय कला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन सूचना का अधिकार समन्वयक डॉ. राहुल पांडेय के निर्देशन में हुआ।कला प्रतियोगिता का विषय “सूचना का अधिकार अधिनियम” रखा गया था।
इसका कुशल आयोजन निधि मारोठिया एवं डॉ. राजेन्द्र सिंह राणा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अधिनियम के विभिन्न पहलुओं को सृजनात्मक ढंग से प्रस्तुत करते हुए जनजागरूकता का संदेश दिया।मूल्यांकन डॉ. रितु एवं डॉ. पुष्पा कालाकोटी द्वारा किया गया।
इस दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भावना धामी द्वितीय स्थान नीतू कुंवर और तृतीय स्थान जया पांगती ने प्राप्त किया। इसी क्रम में “सूचना का अधिकार अधिनियम और जन समाज में जागरूकता” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई।
आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. मनीषा पांडे एवं डॉ. दिनेश चंद्र पांडे ने निभाई। प्रतिभागियों ने नाट्य रूपांतरण के माध्यम से सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया, सुशासन को प्रोत्साहित करने की भूमिका तथा निर्धारित समयावधि में सूचना उपलब्ध न कराए जाने पर दंड प्रावधानों को प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया।
मूल्यांकन डॉ. प्रशांत जोशी एवं डॉ. प्रेमा पांडे द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में चंद्र सिंह बोनाल प्रथम, द्वितीय स्थान कमलेश सिंह ढोकती व तृतीय स्थान स्वेता द्वीप ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय परिवार से दुर्गेश कुमार शुक्ला, चंद्र प्रकाश आर्या, चेतन चंद जोशी, डॉ. हेमचन्द्र द्विवेदी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सहयोग दिया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







