CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने उठाया शिविर का लाभ

विभिन्न स्टालों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी

भारतीय सेना की पंचशूल ब्रिगेड द्वारा जिले के पूर्व सैनिकों के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर व विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देने को लेकर स्टाल लगाए गए। शिविर में सैकड़ों पूर्व सैनिकों के पेंशन, बैंक, पात्रता संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर उचित कार्रवाई की गई।

 

बीते दिवस सैन्य क्षेत्र के कुमाऊं परिसर में आयोजित भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि 119 (स्वतंत्र) पैदल सेना ब्रिगेड समूह के कार्यवाहक कमांडर कर्नल डीएस चौहान ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य विशेष रूप से पूर्व सैनिकों, युद्ध के दिव्यांग सैनिकों और सैनिक विधवाओं को एकजुट करना और यह प्रदर्शित करना होता है ताकि वे सेवानिवृत होने के बाद भी सशस्त्र बलों के अविभाज्य सदस्य बने रहेंगे।

 

उन्होंने भूतपूर्व सैनिको और उनके परिवारों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उम्मीद जताई कि वे उसी उत्साह के साथ समाज में योगदान जारी रखेंगे। रैली के दौरान स्टेशन मुख्यालय पिथौरागढ़ की ओर से भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियों को सम्मान एवं विशेष अनुदान प्रदान किया गया। सेना की विभिन्न कल्याण एजेंसियों और संगठनों की ओर से मौके पर कई स्टाल लगाए गए। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।

 

जिसमें 161 मिलिट्री अस्पताल, मिलिट्री डेन्टल सेन्टर व जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे पूर्व सैनिकों व आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवा भी वितरित की गई। रैली में सीमांत जनपद के 1538 भूतपूर्व सैनिक, 96 वीरांगनाओ व भूतपूर्व सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों ने प्रतिभाग किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते