पिथौरागढ़ : 05 जुलाई को मतदान, 14 दावेदार मैदान में
जिला अधिवक्ता संस्था चुनाव, नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण

पिथौरागढ़ में आगाम 05 जुलाई को होने वाले जिला अधिवक्ता संस्था चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बाद नामांकन पत्रों की जांच का कार्य बीते दिवस पूर्ण हो गया। जांच में सभी नामांकन सही पाये जाने के साथ ही अब पांच पदों के लिए 14 दावेदार मैदान में हैं।

निर्वाचन अधिकारी पीसी पाटनी और एसएस महर ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह बोहरा, मोहन चंद्र भट्ट, राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला और मनोज कुमार जोशी, सचिव पद के लिए आशीष हावर्ड, मोहन सिंह नाथ और पंकज शर्मा, उपसचिव पद के लिए मन्नू भट्ट्, एनसी पांडे और विनोद सिंह मतवाल तथा
कोषाध्यक्ष पद के लिए ललित मोहन पंत, संजय भट्ट व सुमित पंत चुनावी मैदान में हैं। बताया कि मतदान आगामी पांच जुलाई को प्रातः 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। उसी रोज परिणामों की भी घोषणा की जायेगी। चुनाव को लेकर दावेदार अपने- अपने प्रचार में जुटे हुए हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







