CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : जाम, पार्किंग, अतिक्रमण सहित अन्य मसलों पर चर्चा

जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक संपन्न

पिथौरागढ़ के जौलजीबी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नीरज चौधरी की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें कस्बे में जाम, पर्किंग व्यवस्था, सुरक्षा सहित अन्य मसलों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

ad

इस दौरान जौलजीबी बाजार क्षेत्र में सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने आदि को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों से सुझाव लिए गए और बैठक में आई समस्याओं को लेकर प्रभारी निरीक्षक द्वारा आश्वस्त किया गया कि समस्याओं के शीघ्र समाधान को लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

 

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की। बैठक में कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, व्यापार मण्डल पदाधिकारी, अपर उपनिरीक्षक अशोक चौधरी सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते