पिथौरागढ़ : एक नाबालिक का शारीरिक शोषण का मामला
पुलिस ने 02 युवकों को किया गिरफ्तार, एक को लिया संरक्षण में

एक नाबालिग किशोरी का शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस टीम ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक किशोर को संरक्षण में लिया है।

पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते चार फरवरी को थाना बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी भतीजी का किसी व्यक्ति ने शारीरिक शोषण किया है, जिस कारण वह गर्भवती हो गयी है । तहरीर के आधार पर थाना बेरीनाग में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 64/351(2)/351(3) बीएनएस व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया ।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में एसओ बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान उक्त मामले में तीन नाम प्रकाश मे आए। बीते दिवस पुलिस टीम द्वारा बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत निवासी आरोपी सचिन कुमार व हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया तथा एक विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर को संरक्षण में लिया गया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी, उप निरीक्षक पूजा मेहरा, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, मोहन सिंह व कांस्टेबल चालक नरेन्द्र मेहता शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







