पिथौरागढ़ : बाल विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर
अतिथियों ने की प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना

पिथौरागढ़ के मिशन इंटर कॉलेज में सीमांत पर्वतीय जनपदीय बाल विज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मूनाकोट नीमा बल्दिया, जेष्ठ प्रमुख जीवन सिंह वल्दिया, पूर्व प्राचार्य डॉ. आरएस अधिकारी, महामंडलेश्वर हेमंत गुरू महाराज तथा जिला समन्वयक विज्ञान डा. विकास पंत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘जलवायु परिवर्तन, अनुकूलन रणनीतियां एवं आपदा जोखिम प्रबंधन का एकीकरण रही। ब्लॉक प्रमुख नीमा बल्दिया ने बच्चों के मॉडल और नाटकों की सराहना करते हुए कहा कि व्यवहारिक जीवन में जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयास आवश्यक हैं ताकि भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। जेष्ठ प्रमुख जीवन वल्दिया ने छात्रों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. विकास पंत ने प्रस्तुत की, जबकि राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवीण सिंह रावल ने विषय पर अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल में दीपक मुडेला, डॉ..संजीव कुमार, अनिल कुमार, चिंतामणि जोशी, महेश पुनेठा, भरत ज्याला, पूनम कन्याल, डा.गीता पंत और रितेश तिवारी शामिल रहे। प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भीम सिंह कार्की, नीरज कुमार जोशी, नीरज ज्याला, विनोद कुमार, कमल किशन पाण्डेय, दीपक राज जोशी, जीवन चन्द्र जोशी, सौम्या देउपा कोरंगा, अस्मिता रजवार, बीना जोशी बिन्देश्वरी, योगेश विष्ट, राकेश खनका सहित कई लोग मौजूद थे। संचालन करन सिंह थापा और भीम सिंह कार्की द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।








