पिथौरागढ़ : तीन दिवसीय मोस्टामानू मेले की तैयारियां
27 अगस्त को कलश यात्रा के साथ मेले का आगाज, मुख्य मेला 28 अगस्त को

सोरघाटी के प्रसिद्ध मोस्टामानू मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं, मेले के आयोजन को लेकर मंदिर समिति की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा करने के साथ ही जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बीते दिवस मंदिर प्रांगण में संयोजक वीरेंद्र बोहरा व मेला समिति अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट की उपस्थिति में आयोजित हुई बैठक में तीन दिन तक चलने वाले मेले के कार्यक्रमों सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान मेला संयोजक व समिति के अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिवयीय मोस्टामानू मेला आगामी 27 अगस्त को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। 28 अगस्त का मुख्य मेला व 29 अगस्त को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मेले का समापन किया जायेगा।
मेले के दौरान स्थानीय स्कूलों, विभिन्न सांस्कृतिक दलों, लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेंगी। आयोजन समिति ने बताया कि मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक में वीरेंद्र बोहरा, भगवान सिंह बिष्ट, नीलांबर गुरूरानी, गणेश दत्त कांडपाल, गोविंद बिष्ट, पूरन पाटनी, पंकज सिंह बिष्ट उर्फ पप्पू, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया, कैप्टन सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कैप्टन एमएस बिष्ट, जसवंत सिंह बिष्ट, सुबेदार जगदीश जोशी, गिरीश जोशी, शमशेर सिंह, दिलीप वल्दिया, नवीन भट्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, एडवोकेट प्रकाश चंद्र पाटनी, चंद्र सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







