पिथौरागढ़ : पानी जुटाने में छूट रहा ग्रामीणों का पसीना, घोड़े-खच्चरों और वाहनों से आपूर्ति
20 दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित, बारिश से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन

पिथौरागढ़ के गणाई- गंगोली के तपोवन गुना गांव में बीते दो सप्ताह से अधिक दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी जुटाने के लिए ग्रामीणों के पीसने छूट रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने शीघ्र उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तपोवन, गुना और गुनाकिटान के लिए वर्ष 1986 में जल निगम द्वारा चार किलोमीटर लंबी पेयजल लाईन बिछाई गई थी। बीते दिनों हुई बारिश के चलते पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे गांव की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के निकट निवास करने वाले परिवार वाहनों से और ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले परिवार घोड़े-खच्चरों से पानी ढो रहे हैं।
पानी जुटाने के लिए गांव से दो किलोमीटर दूर पेयजल स्रोत तक जाना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। समस्या को लेकर विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक पेयजल समस्या के समाधान को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। पेयजल को लेकर परेशान हुए ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







