CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : दो लोगों को कराई हवालात की सैर

नियमों का उल्लंघन करने पर 105 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

एसपी रेखा यादव के निर्देशन में एवं सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सड़कों पर बेलगाम बाइकर्स, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले तथा

 

ad

सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों के आसपास शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाने व गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हीरा सिंह निवासी निसनी तथा दिपेश मेहरा निवासी हाटथर्प को गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किये गये ।

 

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा कुल 105 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट, पुलिस एक्ट एवं कोटपा एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते