22 पेटी अवैध शराब व बीयर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख रुपये

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 पेटी अवैध शराब व बीयर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बागेश्वर पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी अजय साह के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस द्वारा बीते दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान आरे पुल के पास से आरोपी हर्षित सिंह, उम्र 25 वर्ष व संजय उपाध्याय, उम्र 31 वर्ष निवासी
बागेश्वर को वाहन सेन्ट्रो कार में 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर कोतवाली बागेश्वर में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम में एसआइ बलवन्त सिंह, कानि. प्रेम राम, मनीष गोस्वामी, पीआरडी जवान देवेन्द्र जोशी व आनन्द राम शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







