PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

यूसीसी विवाह पंजीकरण डाटा संग्रह का आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने किया विरोध

पिथौरागढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों धरना- प्रदर्शन करते हुए सरकार पर उनकी उपेक्षा के आरोप लगाए है। रामलीला मैदान टकाना में बीते दिवस आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने यूसीसी विवाह पंजीकरण का डाटा एकत्र करने का कार्य सौंपे जाने पर नाराज़गी व्यक्त की।

 

ad

यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्तियों ने कलक्ट्रेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस दौरान कार्यकर्तियों ने कहा कि पहले ही आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के साथ-साथ उन्हें कई अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ निभानी पड़ रही हैं। अब विवाह पंजीकरण डाटा संग्रह जैसे कार्य सौंपकर सरकार उन पर अनावश्यक बोझ डाल रही है।

 

प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडेय ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को नाममात्र का मानदेय देती है, जबकि उनसे विभिन्न विभागों के कार्य कराए जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन यूसीसी विवाह पंजीकरण से संबंधित कार्य कराया गया, तो सभी कार्यकर्तियाँ कार्य बहिष्कार को बाध्य होंगी।

 

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्तियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर यूसीसी विवाह पंजीकरण डाटा संग्रह कार्य से आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मुक्त रखने की मांग की। इस अवसर पर जानकी, मधु गुप्ता, रेखा महर, रीता सिंह, मंदोदरी, पूजा खोलिया, कविता सौन, हेमा बेरी, भागीरथी भंडारी, सावित्री बिष्ट, किरन, बबीता, मनीषा सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्तियाँ शामिल थी।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते