पिथौरागढ़ : मेयर पद पर चार और अध्यक्ष पद से छह ने लिया नाम वापस
नाम निर्देशन पत्रों की वापसी का कार्य पूर्ण

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में सभी छह निकायों के नगर प्रमुख और वार्ड पार्षद पदों के नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत आज गुरूवार को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी का कार्य पूर्ण हो गया।
जिसके तहत नगर निगम पिथौरागढ़ में मेयर पद हेतु कुल 04 सीमा रावत, भावना नगरकोटी, नम्रता बोरा तथा ज्योति मेहरा ने नामांकन वापस लिया तथा वार्ड सदस्य हेतु 06 उदय लुंठि लुंथुडा वार्ड 08, आइरिन भाटकोट वार्ड 11, महेश तिवारी भदेलबाड़ा वार्ड 17, सानिध्य जोशी सिमलगैर वार्ड 27, मोनिका नगरकोटी दौला वार्ड 30 व ज्योति पुनेडा ने पुनेडी वार्ड 25 ने अपना नामांकन वापस लिया।
नगर पालिका परिषद धारचूला में अध्यक्ष पद हेतु 01 नाम निर्देशन पत्र नंदा बिष्ट तथा वार्ड सदस्य हेतु 01 प्रत्याशी अजय सिंह पंचायत घर वार्ड 07 ने नामांकन वापस लिया। नगर पालिका परिषद गंगोलीहाट में सदस्य पद हेतु 02 सुरेंद्र सिंह रावल व सागर सिंह रावल कुंजनपुर वार्ड 06 ने नामांकन वापस लिया।
नगर पालिका परिषद डीडीहाट में अध्यक्ष पद हेतु 04 अभिनव सिंह, मोहन राम, योगेश सिंह व रविंद्र सिंह बोरा ने नामांकन वापस लिया तथा वार्ड सदस्य हेतु 02 अंकित जीआईसी वार्ड तथा रश्मि खोलिया शिमला वार्ड ने नामांकन वापस लिया। नगर पालिका परिषद बेरीनाग में कोई भी नाम निर्देशन पत्र वापस नहीं लिया गया। नगर पंचायत मुनस्यारी में अध्यक्ष पद हेतु 01 श्रीराम सिंह द्वारा नामांकन वापस लिया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।