पिथौरागढ़ : इन वार्ड सदस्यों का निर्विरोध चुनाव……
नगर निकाय चुनाव

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में सभी छह निकायों के नगर प्रमुख और वार्ड पार्षद पदों के नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत आज गुरूवार को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी का कार्य पूर्ण हो गया। इसके बाद पिथौरागढ़ नगर निगम में तीन पार्षदों का निर्विरोध चुनाव तय हो गया है।
नगर के 40 वार्डों के लिए 170 दावेदारों ने नामांकन किये थे, इनमें से तीन के नामांकन रद्द हो गये थे। नगर के शिवालया वार्डः 23 से अनिल वर्मा, न्यू तिलढुकरी वार्ड से नीरज कोठारी और पांडेगांव वार्ड से ममता पांडे ने नामांकन किया था। इन वार्डों से दूसरा कोई नामांकन नहीं आया। तीनों पार्षदों का निर्विरोध चुनाव तय हो गया है।
नगर पालिका परिषद गंगोलीहाट में छह वार्डों के सभासद पद के 21 प्रत्याशियों के सापेक्ष दो उम्मीदवारों ने गुरूवार को अपना नाम वापस लिया। रावलगांव वार्ड से सुरेंद्र सिंह रावत व सागर सिंह रावल के नाम वापसी के बाद भाजपा प्रत्याशी भगवत रावल पुत्र नैन सिंह रावल का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उपजिलाधिकारी ने निर्विरोध चुने गए भगवत सिंह रावल को प्रमाण पत्र दिया।
जोहार सांस्कृतिक एवं सांस्कृतिक समिति के प्रयासों से नगर पालिका डीडीहाट के लिए जनजाति समुदाय के दो सभासदों का निर्विरोध चुनाव तय हो गया है। पोस्ट आफिस वार्ड से महिला प्रत्याशी सिमरन धपवाल और अम्बेडकर वार्ड से दीपेश जंगपांगी को दावेदार बनाया गया था। इस सीट पर किसी भी दूसरे व्यक्ति ने नामांकन नहीं किया। जिससे दोनों वार्ड मेंबरों का निर्वरोध चुनाव तय हो गया है। नाम वापसी की समय सीमा पूरी होते ही अब प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दावेदार घर-घर जाकर समर्थन जुटा रहे हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।