CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : वैगनार कार से अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान जारी है। जिसके तहत पुलिस ने एक कार से अवैध शराब बरामद कर एक को गिरफ्तार किया है।

 

ad

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं केएस रावत के पर्यवेक्षण में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर है । पुलिस टीमों द्वारा जगह-जगह नाकाबन्दी करके सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है,

जिसके तहत कोतवाली डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 प्रियंका मौनी, का0 दिनेश जोशी, का0 पृथ्वी पाल द्वारा चैकिंग के दौरान असनोला डीडीहाट के पास एक वैगनार कार को रोककर चैक किया ।

 

जिसमें आरोपी लोकेश सिंह, डीडीहाट को अलग- अलग मार्का की कुल 36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरूद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा 60/72 आबकारी अधिनिमय के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते