पिथौरागढ़ : जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में लक्ष्मी और इशिता ने मारी बाजी
जिले के विभिन्न विकासखंडों के 19 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत के निर्देशन और मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी की उपस्थिति में जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों में स्थित विद्यालयों के 19 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता ग्रीन और व्हाइट दो वर्गों में आयोजित की गई।
ग्रीन वर्ग में नाचनी, मुनस्यारी की लक्ष्मी ने प्रथम, मूनाकोट की इशिका ने द्वितीय और तल्ला भैंसकोट के देवेश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्हाइट वर्ग में झूणी की इशिता ने प्रथम और बांसबगड़ के विनीत कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अंजलि धामी और मायालेख की कीर्ति चंद ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, प्रेम सिंह धामी, रघुवर सिंह, अनिता कापड़ी, भारती पपने सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







