पिथौरागढ़ : गढ़भोज मेले में सजी पहाड़ के पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू
स्टॉल लगाकर स्थानीय खान-पान की विविधता को किया प्रस्तुत

पारंपरिक और स्थानीय खान-पान को बढ़ावा देने तथा नई पीढ़ी को समृद्ध खाद्य संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में गढ़भोज मेले का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राहुल पाण्डे के निर्देशानुसार गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने विभिन्न पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल लगाकर स्थानीय खान-पान की विविधता को प्रस्तुत किया।
असिस्टेंट प्रोफेसर निधि मारौठिया के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पत्यूड़, आलू के गुटके, चने, कोकला, मास के बड़े, पहाड़ी ककड़ी सहित कई स्थानीय एवं पारंपरिक उत्तराखंडी व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किए। मीडिया प्रभारी डॉ. रिफाकत अली ने बताया कि मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध खान-पान की संस्कृति और स्थानीय खाद्य परंपराओं से परिचित कराना तथा पारंपरिक व्यंजनों को प्रोत्साहित करना है। मेले में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







