CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संचालित साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 के तहत बेरीनाग और मुनस्यारी पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए।

 

थानाध्यक्ष बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज सेराघाट में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। टीम में अपर उपनिरीक्षक अशोक चौधरी, हेड कांस्टेबल संजीव पंत और कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।वहीं, थानाध्यक्ष मुनस्यारी योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जैंती, मिलम कुटिया और गर्मपानी गांव में स्थानीय लोगों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

 

पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक न करने और ओटीपी सहित बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की। साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते