पिथौरागढ़ : थार वाहन से शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
तस्करी में लिप्त वाहन को किया सीज

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार पुलिस की कार्रवाई जारी है जिसके तहत पुलिस ने एक आरोपी को दो पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त थार वाहन को सीज किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उ0नि0 आशीष रावत, का0 मनोहर कापडी, का0 त्रिलोक सिह द्वारा अडकिनी सिलौनी तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोकने का इशारा किया गया, पर चालक वाहन को सिलौनी रोड में भगा कर ले गया।
शक होने पर उक्त का पीछा कर रोका गया और वाहन की जांच की गई। वाहन से 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (24 बोतल) के साथ आरोपी मिलाप सिंह को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में लिप्त थार भी सीज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना जाजरदेवल में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।