ChampawatPithoragarhUttarakhand NewsWeather

पिथौरागढ़ : आसमानी आफत : एनएच सहित दर्जनों मोटर मार्ग बंद

मार्गो को खोलने के प्रयास जारी, पिथौरागढ़- टनकपुर हाइवे बदं

लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, साथ ही आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण दर्जनों मोटर मार्ग बंद चल रहे हैं जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से सब्जी सहित अन्य आवश्यक सामग्री के लिए भी लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ने लगी हैं।

 

ad

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ का संपर्क अन्य जनपदों कटा हुआ है। बारिश के कारण पिथौरागढ़- टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से कई स्थानों पर बंद है, कई स्थानों पर पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण खतरा बना हुआ जिसे देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत बीते सायं प्रशासन ने मार्ग में यातायात प्रतिबंधित किया था। लगातार वर्षा के कारण भूस्खलन, मलबा आने से जहां मार्ग अवरूद्ध हो रहे हैं तो वहीं नदी नाले भी उफान पर हैं।

 

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पिथौरागढ़ – घाट हाइवे में दिल्ली बैंड, चौकी के निकट, पिथौरागढ़- धारचूला, थल- मुनस्यारी सहित कुल 39 मार्ग बंद थे। बंद मार्गो को खोलने के प्रयास लगातार जारी थे पर लगातार हो रही बारिश से कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। धारचूला-तवाघाट मुख्य मार्ग पर भारी मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। सीओ केएस रावत के नेतृत्व में पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनएचपीसी और ग्रिफ के जवान संयुक्त रूप से मार्ग खोलने में जुटे थे। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 

चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे तक जिले में 10 मार्ग बंद थे, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग ककराली ककरालीगेट- घाट ( स्वाला व टिफिन टॉप संतोला) पर बंद था। मार्गो को खोलने के प्रयास जारी थे। बीते दिवस एसपी अजय गणपति ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासन ने आम जनता से अनावश्यक यात्रा से बचने, अति आवश्यक स्थिति में यदि यात्रा करें तो प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करने व वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते