EducationPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (आईआईटी जैम) में पाई सफलता

एलएसएम कैंपस के लिए गर्व का क्षण, दी शुभकामनाएं

पिथौरागढ़ एलएसएम कैंपस के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (आईआईटी जैम) में सफलता हासिल की है। कैंपस के पांच विद्यार्थी जो विज्ञानशाला इंटरनेशनल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित (स्टेम) चैंपियन कार्यक्रम से जुड़े हैं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

 

ad

इनमें तरुण जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय रैंक 41 प्राप्त की। वहीं अंजलि कुमारी ने दो विषयों में परीक्षा उत्तीर्ण कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा चंदन कुमार, भूमिका पनेरू और अंजलि खन्ना ने भी सफलता प्राप्त कर कैंपस और जिले का नाम रोशन किया।

 

जिला समन्वयक किरण बिष्ट ने बताया कि स्टेम चैंपियन कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए सही दिशा, मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान करता हैए जिससे वे अपनी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें निखार सकें। एलएसएम कैंपस के निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर विज्ञानशाला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉण् दर्शना जोशी, डॉ. विजय वेणुगोपालन, जिला समन्वयक किरण बिष्ट, प्रदेश प्रबंधक भुवन जोशी, डॉ. गरिमा पुनैठा, डॉ. डीके उपाध्याय, डॉ. अंकिता जोशी, डॉ. कमलेश भाकुनी एवं डॉ. राकेश वर्मा सहित कई शिक्षकों और पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते