पिथौरागढ़ : तलवार से हमला करने वाले को किया गिरफ्तार
धारदार हथियार से हमला व जान से मारने की धमकी

एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते छह मार्च को थाना बेरीनाग में राजकुमार सिठ, खुटानी पावर कम्पनी प्रा0 लि0 परियोजना कार्यालय बटगेरी (नाघर), तहसील गणाई गंगोली के सीनियर सर्वेयर द्वारा तहरीर दी गई कि बागेश्वर से साईट कार्यालय बटगेरी (नाघर) जाने के दौरान जगदीश सिंह मेहता निवासी ग्राम बटगेरी (नाघर) द्वारा धारदार हथियार से वार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में और सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक पूजा मेहरा द्वारा उक्त मामले की जांच की गई और बीते दिवस जगदीश सिंह मेहता को ग्राम नाघर से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की गई। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।