सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर वाहन गिरा खाई में
सीमा क्षेत्र में हुए हादसे में वाहन में सवार घायल यात्रियों में 03 गंभीर
यात्रियों को ले जा रही एक जीप बैतड़ी के ईश्वरी गंगा के निकट अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार 09 लोग घायल हो गए, जिनमें से 03 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सीमा से सटे नेपाल बैतडी दशरथ चंद नगर पालिका 04 शाहीलेक के नजदीक गोठलापानी से खोड्प्या जाते समय एक जीप ईश्वरीगंगा के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार 12 यात्रियों में 09 यात्री घायल हो गये एवं 03 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये।
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि घायल यात्रियों में दशरथ चंद नगरपालिका 11 ग्वाललेक की 50 वर्षीय हरीना जोशी, दशरथचंद नगरपालिका 06 निवासी 21 वर्षीय अर्जुन महर, ( गंभीर घायल), 34 वर्षीय धिरेन्द्र खत्री, 21 वर्षीय लक्ष्मण नाथ, भूपेश जोशी, पुर्चूंणी नगरपालिका 04 निवासी 38 वर्षीय हीरा भट्ट, पुर्चूंणी नगरपालिका 05 निवासी 17 वर्षीय रिकेश पार्की, पुर्चूंणी नगरपालिका 05 निवासी 28 वर्षीय दिनेश पार्की ( गंभीर घायल), पुर्चूंणी नगरपालिका 04 के 23 वर्षीय जनक भट्ट,
पाटन नगरपालिका 09 के 18 वर्षीय कविराज भट्ट ( गंभीर घायल) पाटन नगरपालिका 09 का 21 वर्षीय जनक भट्ट एवं पाटन नगरपालिका 03 निवासी 43 वर्षीय डंबर दत्त भट्ट शामिल हैं। प्रहरी प्रवक्ता ने बताया कि जीप में चालक सहित कुल 13 यात्री शामिल थे, सभी घायलों एवं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल बैतडी पहुंचा दिया गया। बताया कि चालक को हिरासत में लेकर दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली जा रही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







